Date: 26/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल 

8/26/2026 3:43:01 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, साझा संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वोदय समिति, जमशेदपुर की ओर से “साझी शहादत-साझी विरासत” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति की ओर से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई। समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान और महासचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भारत की पहचान सदियों से साझा संस्कृति, भाईचारे और सामाजिक एकता से रही है। देश की आजादी की लड़ाई से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण तक हर धर्म, संप्रदाय, वर्ग और समुदाय के लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अनगिनत लोगों ने अपना बलिदान दिया, जबकि खेत-खलिहानों से लेकर औद्योगिक प्रतिष्ठानों तक समाज के हर वर्ग ने देश की अर्थव्यवस्था और विकास में अहम भूमिका निभाई। यही साझी विरासत भारत की सबसे बड़ी ताकत है। समिति ने कहा कि मौजूदा समय में समाज को अपने साझा इतिहास और साझा कुर्बानियों से परिचित कराने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से लोगों के बीच भाईचारा, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश पहुंचाने के लिए यह सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। 13 सितंबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सांसद तारिक अनवर, पूर्व सांसद आनंद मोहन, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट