Date: 26/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विधायक जयराम महतो का कथित गाली-गलौज का मामला पकड़ा तुल,समाजसेविका रीता पात्रों ने की कड़ी निंदा

8/26/2026 7:06:31 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर... जेएलकेएम प्रमुख एवं डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से कथित तौर पर गाली-गलौज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर जमशेदपुर की समाजसेविका रीता पात्रों ने विधायक के कथित व्यवहार की कड़ी निंदा की है। रीता पात्रों ने कहा कि जनप्रतिनिधि को सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और गरिमा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विधायक का पद जिम्मेदारी और सम्मान से जुड़ा होता है, ऐसे में किसी पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के ऐसे व्यवहार का समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रीता पात्रों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की अपील की है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट