Date: 01/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी शुद्ध पेयजल की सुविधा, लगाया गया वाटर प्यूरिफायर

8/31/2026 12:44:25 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :  शहर के पितामहेश्वर स्थित मां शीतला मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की सुविधा शुरू की गई है। सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से परिसर में एक्वागार्ड प्यूरिफाई मशीन और पानी का टैंक लगाया गया है। इसका उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि मां शीतला मंदिर में सालभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था से स्थानीय लोगों के साथ हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। वहीं, फाउंडेशन के सचिव उपेंद्र यादव ने बताया कि आगामी पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पिंडदानी गया पहुंचेंगे। उन्हें मंदिर परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से पितृपक्ष मेला के दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाने की भी तैयारी की जा रही है। उपेंद्र यादव ने कहा कि जरूरतमंदों और आम लोगों की सेवा करना ही फाउंडेशन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सदस्य मुकेश कुमार, ज्ञान रंजन, सनोज कुमार, आलोक कुमार, सत्यानंद सहित कई लोग मौजूद रहे।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज  कुमार की रिपोर्ट