Date: 01/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोल्हान में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, नदियों का बढ़ा जलस्तर

8/31/2026 12:44:25 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर शहर समेत पूरे कोल्हान में सुबह से ही रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित नजर आया। लगातार बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोगों के रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ा। जमशेदपुर के कदमा, सोनारी, साकची, मानगो और पोटका समेत आसपास के कई इलाकों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर बारिश के कारण लोग अपने जरूरी काम के लिए भी परेशान नजर आए। लगातार हो रही बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर भी देखने को मिल रहा है। स्वर्णरेखा नदी समेत कोल्हान की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों से नदी किनारे जाने और रहने से बचने की अपील की जा रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन से चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए ही घर से बाहर निकलने की अपील की है। बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनने की भी आशंका है। प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जा रही है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट