Date: 23/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद जंक्शन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्रियों से फीडबैक लेकर सुधार के दिए निर्देश..

10/22/2026 6:11:41 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर है, जहां धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबाद जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ‘रेल संवाद’ कार्यक्रम के तहत डीआरएम ने धनबाद-अल्लपुझा एक्सप्रेस के यात्रियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने यात्रियों की परेशानियां सुनीं, यात्रा के अनुभव की जानकारी ली और बेहतर रेल सुविधाओं के लिए सुझाव भी मांगे। इस मौके पर धनबाद रेल मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं को समझने के उद्देश्य से ‘रेल संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में डीआरएम अखिलेश मिश्रा धनबाद जंक्शन पहुंचे और स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर सफर के दौरान होने वाली परेशानियों और उनकी अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। धनबाद-अल्लपुझा एक्सप्रेस के यात्रियों से संवाद कर रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव भी प्राप्त किए गए। अब यात्रियों की समस्याओं और सुझावों के आधार पर सुविधाओं में सुधार की दिशा में रेलवे क्या कदम उठाता है, इस पर नजर रहेगी।

 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क