Date: 07/11/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राजद जिलाध्यक्ष के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, मिहिजाम के निजी नर्सिंग होम में भर्ती....
9/18/2026 6:38:10 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जामताड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के पिता श्री राम यादव की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने बिना देर किए उन्हें तत्काल इलाज के लिए मिहिजाम के हांसी पहाड़ी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
निजी नर्सिंग होम में चिकित्सक डॉ. संतोष दास की देखरेख में श्री राम यादव का इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल उनकी स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम द्वारा आवश्यक जांच और उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं और इलाज जारी है। डॉक्टर संतोष दास के अनुसार अभी चिंता की कोई बात नहीं है तथा उनकी स्थिति संतोषजनक बनी हुई है।
इधर, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के पिता के अस्वस्थ होने की जानकारी जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों को मिली, उनके बीच चिंता का माहौल देखा गया। कई कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने नर्सिंग होम पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने फोन के माध्यम से भी परिवार से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
राजद कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने श्री राम यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। परिजनों ने भी लोगों से चिंता नहीं करने की अपील करते हुए बताया कि उनका इलाज चिकित्सकों की निगरानी में लगातार चल रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति संतोषजनक है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक .....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
#
'निश्चय योजना' के तहत मुख्यमंत्री ने स्वस्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया
#
दुर्गा पूजा को लेकर मुंगेर सदर अस्पताल अलर्ट, 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं...
#
जामताड़ा में एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस की आक्रोश रैली, इरफान अंसारी ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राजद जिलाध्यक्ष के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, मिहिजाम के निजी नर्सिंग होम में भर्ती....
#
पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक .....
#
अरुण भारती के अत्री दौरे पर विधायक रोमित कुमार का पलटवार, कहा - ‘सिर्फ राजनीति के लिए दौरा करना उचित नहीं’....
#
वंदे भारत में फूटा गर्म पानी का गिलास, गोद में बैठे एक साल के बच्चे के पैर पर गिरा पानी; परिवार ने की शिकायत...
#
12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे की तैयारी....