Date: 25/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

'निश्चय योजना' के तहत मुख्यमंत्री ने स्वस्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा पदाधिकारियों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया 
 

10/25/2026 1:50:53 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों यानी सीएचसी में रक्त संग्रहण इकाई स्थापित की जाएगी। इसके संचालन को लेकर चिकित्सा पदाधिकारियों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया गया है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुंगेर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जल्द रक्त संग्रहण इकाई स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर  सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष में चिकित्सा पदाधिकारियों और तकनीशियनों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान रक्त अधिकोष के वरीय प्रयोगशाला प्रावैद्यिकी संजय कुमार ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया, उसके सुरक्षित रखरखाव और तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी। इसमें संग्रामपुर, टेटिया बंबर, बरियारपुर और असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा पदाधिकारी और तकनीशियन शामिल हुए। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ फैज ने बताया कि सभी सीएचसी में रक्त संग्रहण इकाई के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग की एजेंसी बीएमएसआईसीएल के माध्यम से आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चिकित्सा पदाधिकारियों और तकनीशियनों को प्रशिक्षित करने का उद्देश्य इन इकाइयों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना है। इन रक्त संग्रहण इकाइयों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर आपातकालीन स्थिति में रक्त की जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट |