Date: 20/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तीसरी बार सफल Leadless Pacemaker प्रत्यारोपण, शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि....

9/19/2026 12:04:19 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल, गया ने अत्याधुनिक हृदय उपचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में करीब 50 वर्षीय वार्ड संख्या-7 के वार्ड पार्षद चुन्नू खान का सफलतापूर्वक Leadless Pacemaker प्रत्यारोपण किया गया। अस्पताल के अनुसार, गया में यह Leadless Pacemaker प्रत्यारोपण का तीसरा मामला है और तीनों प्रक्रियाएं डॉ. अमन कुमार सिन्हा एवं उनकी टीम ने सफलतापूर्वक पूरी की हैं। इस संबंध में डॉ. अमन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुन्नू खान पिछले कुछ समय से बार-बार बेहोशी की समस्या से परेशान थे। जांच में उन्हें Complete Heart Block की समस्या सामने आई। मरीज की स्थिति और उपचार के विकल्पों पर परिजनों से चर्चा के बाद Leadless Pacemaker लगाने का निर्णय लिया गया।
Leadless Pacemaker आधुनिक पेसमेकर तकनीक है, जिसमें पारंपरिक पेसमेकर की तरह छाती में पॉकेट बनाने और तार (लीड) लगाने की आवश्यकता नहीं होती। विशेष कैथेटर के माध्यम से ग्रोइन की नस के रास्ते पेसमेकर को सीधे हृदय में प्रत्यारोपित किया जाता है।
प्रक्रिया के बाद मरीज की स्थिति स्थिर बताई गई। मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर मरीज का हाल जाना। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. (कैप्टन) एस.के. सिन्हा ने उन्हें उपचार की जानकारी दी। डॉ. अमन सिन्हा ने पूरी कार्डियक, कैथ लैब और नर्सिंग टीम के सहयोग के प्रति आभार जताया।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट