Date: 30/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पलास जंगल से 4 शातिर ठग गिरफ्तार

8/30/2026 1:52:09 PM IST

16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : जामताड़ा जिले की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सकलपुर से गोपालपुर जाने वाली पक्की सड़क के पास स्थित पलास जंगल की झाड़ियों में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। जिसे लेकर आज अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एस डी पी ओ वसीम राजा ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सकलपुर से गोपालपुर जाने वाली पक्की सड़क के पास स्थित पलास जंगल की झाड़ियों में बैठकर कुछ साइबर अपराधी साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं, इसी सूचना के आधार पर उक्त स्थान में छापेमारी की गई, जिसमें चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आठ मोबाईल, दस सिमकार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। ये सभी गिरफ्तार अभियुक्त योनों एप चालू कराने के नाम पर ठगी करते थे।
 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट