Date: 10/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के खिलाफ गरजा VKSU, सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारियों ने दिया धरना
8/10/2026 5:34:46 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
बिहार के प्रस्तावित नए विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को नूतन परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के सामने धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों, स्नातकोत्तर विभागों और प्रशासनिक विभागों से सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 और पटना विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को समाप्त कर नया अधिनियम लाने के प्रस्ताव का विरोध किया। उनका कहना है कि नए कानून से विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता प्रभावित होने की आशंका है। खास तौर पर महाविद्यालयों का प्रशासनिक नियंत्रण विश्वविद्यालयों से हटाकर सीधे सरकार के अधीन करने के प्रस्ताव का शिक्षकों और कर्मचारियों ने विरोध किया। धरने को संबोधित करते हुए वकुटा अध्यक्ष प्रो. चंचल पाण्डेय और वकुस्टा अध्यक्ष प्रो. दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि मौजूदा अधिनियमों ने लंबे समय से विश्वविद्यालयों के लोकतांत्रिक और स्वायत्त स्वरूप की रक्षा की है। प्रस्तावित अधिनियम से प्रशासनिक और वित्तीय मामलों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। वकुस्टा के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विश्वनाथ चौधरी ने भी विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को उच्च शिक्षा के भविष्य से जोड़ते हुए प्रस्तावित कानून का विरोध किया। वहीं वकुटा सचिव डॉ. शशि भूषण राय ने कहा कि यदि प्रस्तावित विधेयक वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं निर्णायक बनाया जाएगा। मोर्चा ने बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 और पटना विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 को यथावत रखने, महाविद्यालयों का प्रशासनिक नियंत्रण विश्वविद्यालयों के अधीन बनाए रखने और उन्हें सीधे सरकार के अधीन करने का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की लंबित मांगों तथा वेतन विसंगतियों के शीघ्र समाधान की भी मांग उठाई गई। धरने के समापन पर मोर्चा के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल-सह-कुलाधिपति और मुख्यमंत्री के नाम मांग-पत्र विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत शिक्षक नेता प्रो. कन्हैया बहादुर को भी श्रद्धांजलि दी गई। सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को याद किया। मोर्चा ने साफ किया कि प्रस्तावित अधिनियम वापस लिए जाने तक आंदोलन चरणबद्ध और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जामताड़ा में JMM ने मनाया CM हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन
#
20 सूत्री मांगों को लेकर किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन
#
जमशेदपुर में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 510 ग्राम गांजा बरामद, परसुडीह में गांजा तस्करी का खुलासा
#
पूर्व छात्र नेता ज़ाकिर अली की मौत पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
#
खनन क्षेत्र में बैटरी आधारित तकनीक पर मंथन, DGMS ने आयोजित की राष्ट्रीय संगोष्ठी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ट्रैफिक डीएसपी उतरे सड़क पर, ट्रैफिक व्यवस्थाओं की ली जानकारी
#
अवैध रूप से बालू उठाव को लेकर जमकर चली गोलियां आधा दर्जन लोग घायल मचा हलचल
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45,600 पैकेट नकली सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार
#
केन्दुआडीह भू-धंसान पर बड़ा फैसला, वैज्ञानिक खुदाई के बाद ही खुलेगी धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क
#
कड़ी सुरक्षा में धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांचों आरोपी, मेडिकल जांच के बाद भेजे गए जेल