Date: 23/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....
9/30/2026 6:54:09 PM IST
118
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: महाविद्यालय जामताड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना तीनों इकाई की ओर से बुधवार को महाविद्यालय परिसर में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग को लेकर प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्य और गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कौशल ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बताया गया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग तथा विजन-2027 से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, अध्ययन के प्रति रुचि तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रोफेसर सह एनएसएस जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. काकोली गोराई, एनएसएस पदाधिकारी डॉ. राम सनेही राम एवं प्रोफेसर रेशमा टोप्पो सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।एनएसएस पदाधिकारियों ने युवाओं से अभियान से जुड़कर अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने लाने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस प्रशासन ने बच्चों और लोगों के बीच बाटा खुशियां
#
बांस से बन रहा मां काली का अनोखा दरबार, मुरली बगीचा में दिखेगा भव्य नजारा
#
कबूतरों के इश्क में जिंदगी गुजार दी, सालाना लाखों खर्च फिर भी नहीं कम हुआ शौक; गया के ‘पीजन मैन’ अनवर रिजवान की अनोखी कहानी
#
बबुरा गंगा नदी में मछुआरे के जाल में फंसा विशालकाय घड़ियाल, नजारा देख लोग हैरान
#
Akka Review: महिलाओं के साम्राज्य की जंग में कीर्ति-राधिका का जलवा, कैसी है नेटफ्लिक्स की पीरियड क्राइम ड्रामा...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हाता-पोटका में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों का उल्लंघन करने वाले कई ट्रकों पर लगाया जुर्माना......
#
स्मृति दिवस के पावन अवसर पर पुलिस केंद्र में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया।
#
ASI संतोष कुमार सिंह हत्याकांड: 8 दोषियों को आजीवन कारावास दिलाने वाले पुलिसकर्मी और लोक अभियोजक सम्मानित....
#
पारसनाथ स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, नौ बोतल विदेशी शराब बरामद..
...
#
दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए पुलिस का फाइनल फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर....