Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रामकृष्ण मिशन आश्रम के आचार्यों ने विद्यार्थियों को ‘Rebuild India Competition’ के लिए किया प्रेरित!, विद्यार्थियों को दिए सन्देश....

10/1/2026 3:06:24 PM IST

33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : अपर्णा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी, रांची से आए आचार्यों का आगमन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम नायक विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। आचार्यों ने विद्यार्थियों को ‘Rebuild India Competition 2026-27’ के बारे में जानकारी दी और स्वामी विवेकानंद के विचारों तथा राष्ट्रनिर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की थीम “Rebuild India – नया भारत गढ़ो” है। इसके अंतर्गत क्विज, पाठ/स्वदेश मंत्र एवं निबंध लेखन जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम नायक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम के आचार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा विद्यालय परिसर प्रेरणादायक वातावरण से सराबोर रहा।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क


सम्बंधित खबरें

# राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....
# सेवा संकल्प अभियान में चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा....
# IIT-ISM धनबाद में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता, देशभक्ति गीतों से गूंजा जीजेएलटी हॉल; विजेता टीम हजारीबाग में करेगी प्रतिनिधित्व.....
#

16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....


#

9 साल के रामकृष्ण की सुरीली आवाज का जलवा, 7 भाषाओं में गायकी से बनाई खास पहचान, गयाजी में संगीत के समंदर में नन्ही प्रतिभा....