Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग, मो. राजा को लगीं दो गोलियाँ, घटनास्थल से दो खोखा बरामद

10/2/2026 12:18:18 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ओल्ड बाराद्वारी स्थित फुलबस्ती में गुरुवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूटी सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में फुलबस्ती निवासी मो. राजा के हाथ में दो गोलियां लगी हैं। घटना रात करीब 11:15 बजे की है। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। घायल मो. राजा को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। शाम में हुआ था विवाद, मारपीट का भी आरोप घायल मो. राजा ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब सात से आठ बजे के बीच बाराद्वारी देवनगर आश्रम के पास साकची जामा मस्जिद के पीछे रहने वाले इस्मायलु और काशीडीह निवासी कोदू के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। राजा का आरोप है कि भीड़ ने उसे घेरकर मारपीट की। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी और किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घर के बाहर मोबाइल पर कर रहा था बात, तभी चलीं गोलियां राजा के अनुसार, शाम के विवाद के बाद वह अपने घर ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती पहुंच गया था। रात करीब 11:15 बजे वह घर के बाहर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर इस्मायलु और कोदू वहां पहुंचे। राजा का आरोप है कि दोनों ने उसे निशाना बनाकर चार से पांच राउंड फायरिंग कर दी। इसमें दो गोलियां उसकी बांह में लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी एमजीएम अस्पताल मोड़ की ओर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल से मिले खोखों और घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश, गश्ती बढ़ाने की मांग देर रात हुई गोलीबारी के बाद फुलबस्ती इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। सीतारामडेरा थाना पुलिस के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है  आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही हैस्थानीय निवासियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना में शामिल मुख्य आरोपी इस्मायलु पेशेवर अपराधी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से रंगदारी, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत कई 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा  की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

#
 मिर्चा मोड़ के पास तेज रफ्तार थार वाहन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल।
 

#  कतरास लिलौरी रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार, भीषण आग लगने से जलकर खाक, बाल-बाल बचे सवार...
#
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 2.26 लाख रुपये का चालान; बिना लाइसेंस और हेलमेट वाले भी पकड़े गए...
 

#
गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....

# डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....