Date: 02/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मिर्चा मोड़ के पास तेज रफ्तार थार वाहन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, शव को लाया गया सदर अस्पताल।
 

10/2/2026 12:18:18 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamui : जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर चौडीहा, मिर्चा मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार थार वाहन की टक्कर से घटनास्थल पर ही चौडीहा निवासी सकिन्द्र कुमार पासवान की पत्नी सुगनी देवी की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन ने बताया कि महिला गांव में ही एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान चौडीहा, मिर्चा मोड़ के पास वह सड़क क्रॉस करने लगी, तभी तेज रफ्तार थार वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मृतका के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां टाउन थाना पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। फिलहाल फरार थार वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इधर महिला की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन में मातम छा गया है।

जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

#  कतरास लिलौरी रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई कार, भीषण आग लगने से जलकर खाक, बाल-बाल बचे सवार...
# ओल्ड बाराद्वारी फुलबस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग, मो. राजा को लगीं दो गोलियाँ, घटनास्थल से दो खोखा बरामद
#
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, एक दिन में 2.26 लाख रुपये का चालान; बिना लाइसेंस और हेलमेट वाले भी पकड़े गए...
 

#
गैर आबाद जमीन का सौदा कर लोगों को टोपी पहना रहे हैं भूमि माफिया, हब इंडिया ने 42 लाख का चुना लगाया उमेश सिंह को....

# डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं जमशेदपुर,अपराध नियंत्रण की समीक्षा; केनरा बैंक लूट समेत चर्चित मामलों में कार्रवाई तेज करने के निर्देश....