Date: 03/10/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तबादले पर शिक्षक से लिपटकर रोए छात्र, भावुक कर देने वाला रहा विदाई समारोह, रोते हुए दी विदाई.....

10/2/2026 12:18:18 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करमौन में पदस्थापित बीपीएससी शिक्षक अताउल्लाह खान के स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह भावुक कर देने वाला रहा। अपने प्रिय शिक्षक को विदा करते समय विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विद्यालय में 30 सितंबर को सहकर्मियों और विद्यार्थियों की ओर से शिक्षक अताउल्लाह खान के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों और बच्चों ने उनके साथ बिताए समय को याद किया। शिक्षक के स्थानांतरण की जानकारी से भावुक हुए बच्चे उनसे लिपटकर रोने लगे। बताया गया कि अताउल्लाह खान का स्थानांतरण अब डुमरिया प्रखंड के एक विद्यालय में किया गया है। फरवरी 2016 में शिक्षक के रूप में सेवा शुरू करने के बाद यह उनकी चौथी पोस्टिंग है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से विदाई के भावुक क्षणों को साझा करते हुए लिखा कि साढ़े दस वर्षों के शिक्षकीय सफर में हर नया विद्यालय उनके लिए नई कहानी, नई जिम्मेदारी और नए रिश्तों की शुरुआत लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि नए विद्यालय में नई उम्मीदों के साथ नई शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि जहां भी रहें, बच्चों के बीच शिक्षा की रोशनी बांटते रहें और उनके दिलों में अपनी जगह बनाए रखें। विदाई समारोह में छात्रों की भावुकता ने शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच बने आत्मीय संबंध को भी सामने ला दिया।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
 


सम्बंधित खबरें

#  पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
# दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351  समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर....
#  पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
# धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
 राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....