Date: 04/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 गांधी मैदान में 20वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 जिलों के 700 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा...

10/3/2026 4:06:29 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : जामताड़ा जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में  20वीं झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में झारखंड के 22 जिलों से खिलाड़ी और प्रतिभागी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बताया कि प्रतियोगिता में 700 से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलप्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिल सकेगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड के 22 जिलों की टीमें यहां पहुंची हैं और प्रतियोगिता में 700 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं और खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें सही दिशा देने और सम्मानित करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनकी क्षमता के अनुरूप अवसर मिले और वे राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।
 

जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

# भोजपुर के 45 खिलाड़ी राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चयन प्रतियोगिता के लिए चयनित.....
# ज्ञानदीप बाल विकास विद्यामंदिर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ,खेलों के जरिए बच्चों में अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का प्रयास....
# गांधी जयंती पर छात्र-छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान,अपर्णा पब्लिक स्कूल में सत्य अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श अपनाने का लिया संकल्प....
# रामकृष्ण मिशन आश्रम के आचार्यों ने विद्यार्थियों को ‘Rebuild India Competition’ के लिए किया प्रेरित!, विद्यार्थियों को दिए सन्देश....
# राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से जामताड़ा कॉलेज में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर जागरूकता अभियान....