Date: 05/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गांधी मैदान में आयोजित
मिलन समारोह
में तेजस्वी यादव
पहुंचे
, पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह समर्थकों संग राजद में शामिल....
10/4/2026 12:45:17 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad
: औरंगाबाद के गांधी मैदान में आयोजित मिलन समारोह में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कई कार्यकर्ताओं और विभिन्न दलों से जुड़े लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इसी दौरान रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह भी अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल हुए।
औरंगाबाद के गांधी मैदान में आयोजित मिलन समारोह में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में राजनीतिक गतिविधियां तेज दिखाई दीं। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मिलन समारोह के दौरान रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीतिक सफर राजद के साथ ही जारी रहेगा। उन्होंने अपने पिता के पुराने राजनीतिक संबंधों का भी जिक्र किया और कहा कि उनके पिता ने वर्ष 1990 में निर्दलीय चुनाव लड़कर लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली सरकार के गठन में सहयोग किया था।
अशोक कुमार सिंह ने कहा कि औरंगाबाद जिले की सभी विधानसभा सीटों पर राजद के प्रदर्शन को और मजबूत करने के लिए वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत करने की बात कही।
वहीं, तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव और वोट से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता के बीच सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने सरकार की नीतियों और कामकाज को लेकर भी जमकर हमला बोला।
मिलन समारोह में विभिन्न दलों से जुड़े लोगों के राजद में शामिल होने को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुंगेर में ललन सिंह का बड़ा ऐलान, युवाओं को जिम-लाइब्रेरी की सौगात और सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की घोषणा...
#
जामताड़ा में राज्य स्तरीय बाउरी महासम्मेलन, शिक्षा रोजगार और सामाजिक उत्थान पर हुआ मंथन ....
#
सड़क निर्माण को लेकर भाजपा का हस्ताक्षर अभियान, 3500 लोगों ने दर्ज कराया समर्थन, भाजपा ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी....
#
करोड़ों की फंसी रकम पर बड़ी पहल, 34 संपत्तियों की जल्द होगी नीलामी, लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद....
#
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च की तैयारी तेज, 8 अक्टूबर को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भूतनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाकाल की तर्ज पर हुई भव्य आरती
#
साझी शहादत-साझी विरासत से भाईचारे का संदेश, 13 सितंबर को जमशेदपुर में होगा सेमिनार,ये नेता होंगे शामिल
#
श्री हनुमान मंदिर बड़ी मठिया में धूमधाम से संपन्न हुआ श्रीकृष्ण छठीहार महोत्सव, सोहर और बधाई गीतों से गूंजा परिसर
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत, CM हेमंत सोरेन बोले- हृदयविदारक खबर से मन व्यथित