Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झॉलीवुड कलाकारों के जेपीएल सीजन-4 की तैयारियां तेज, धनबाद और लोहरदगा में भी होंगे मैच.....

10/6/2026 4:01:16 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झारखंड फिल्म जगत झॉलीवुड के कलाकारों द्वारा आयोजित किए जाने वाले 'जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट' के चौथे सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति ने बाघमारा में प्रेसवार्ता कर टूर्नामेंट से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।
​रांची से आए आयोजन समिति सदस्य अमन राठौर और मोनू राज ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्यभर के कलाकारों को एक मंच पर लाकर आपसी सामंजस्य और एकजुटता बढ़ाना है। इस बार टूर्नामेंट के प्रारूप में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। सुदूर क्षेत्रों के कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शुरुआती मैच रांची के अलावा धनबाद और लोहरदगा में भी खेले जाएंगे।
​इस सीजन में एक जिले से टीमों की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं रखी गई है। नॉकआउट मुकाबलों के जरिए टीमें क्वार्टर फाइनल तक पहुंचेंगी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रांची में होंगे। टूर्नामेंट में महिला कलाकारों की टीमों को भी शामिल होने का अवसर दिया गया है। समिति ने राज्य के सभी कलाकारों से इस खेल महाकुंभ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट