Date: 14/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस ने किया डकैती कांड का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार; सोना-चांदी और दो बाइक बरामद......

10/13/2026 4:21:13 PM IST

23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 26 सितंबर 2026 को हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, घटना के उद्भेदन के लिए वजीरगंज एसडीपीओ और डीआईओ समेत अन्य अधिकारियों की विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित विकास कुमार उर्फ बोटा, मोहम्मद सैहनसा, शुभम कुमार वर्मा और सुनील मांझी उर्फ गोगा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर 28,390 रुपये नकद, लगभग 20 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी, एक मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस ने आभूषणों के अलावा गलाया हुआ सोना-चांदी और फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की है।
जांच में सामने आया कि आरोपितों ने पहचान छिपाने के लिए लूटे गए कई आभूषणों को गलाकर रख दिया था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है। डकैती में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
 
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट