Date: 23/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अखिलेश प्रसाद सिंह का आह्वान 25 अक्टूबर को श्रीबाबू की जयंती समारोह में जुटेगा बिहार...
10/22/2026 5:19:20 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आगामी 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित समारोह की सफलता हेतु राज्यसभा सांसद, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज दिनांक 22.10.2026 को सर्किट हाउस, आरा में आयोजित प्रेस वार्ता में बिहारवासियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। आरा आगमन पर कायमनगर फोरलेन पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों एवं बुद्धिजीवियों ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। प्रेस वार्ता से पूर्व डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने नृशंस हत्या के शिकार दिवंगत स्वर्गीय रामकुमार सिंह जी के शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी ने प्रेस वार्ता के विषय-वस्तु से मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों को अवगत कराते हुए उनका स्वागत किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्री बाबू का दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा तथा औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई एवं सामाजिक सुधार के क्षेत्र में योगदान आधुनिक बिहार की अमूल्य धरोहर है। उनके विचार एवं आदर्श आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम नागरिकों से गांव-गांव और टोले-टोले तक जनसंपर्क कर समारोह में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही, पटना आने वाले लोगों की सुविधा के लिए वाहनों एवं अन्य आवश्यक साधन-संसाधनों की समुचित व्यवस्था करने तथा आपसी समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्री बाबू के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके सपनों के बिहार के निर्माण का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वागत एवं प्रेस वार्ता में प्रदेश डेलीगेट संतोष पाण्डेय, डॉ शशि भूषण पाण्डेय, उपेंद्र सिंह मुखिया, मुकेश चंद्र वंशी, विमल कुमार, अमिताभ शरण, डॉ गगन मिश्रा, डॉ देविका मिश्रा, निधि पाण्डेय, सूरज सिंहा, सतेंद्र सिंह, अशोक राम, सत्य प्रकाश राय, जितेंद्र शर्मा, रतन धमालिया, रवि राम, सूरज राम, श्रीधर तिवारी, मुकुल सिंह, राम वचन तिवारी, सुबास महुआर, टपू तिवारी, एस. पी. राय, हसबुद्दीन अंसारी, बिजेंद्र राय, छोटू सहित सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन
#
नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की नजर, डीसी आलोक कुमार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश...
#
धनबाद जंक्शन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्रियों से फीडबैक लेकर सुधार के दिए निर्देश..
#
13 दिनों से लापता 13 वर्षीय आदित्य राज का सुराग नहीं परिवार ने लोगों से लगाई मदद की गुहार....
#
बारामूड़ी खटाल में जमीन की नापी से मचा हड़कंप 200 परिवारों पर विस्थापन का डर...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अधिवक्ताओं ने गया सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर जताया विरोध, पुलिस पर परेशान करने का आरोप ...
#
आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा....
#
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने आरा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
#
ट्रक चालक की हुई पिटाई, एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
#
लूटकांड में पकड़े गया एक नाबालिग युवक,स्टेशन लूट कांड का हुआ खुलासा