Date: 26/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

VKSU में स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा शुरू, केंद्रों पर सघन जांच के बाद मिला प्रवेश
 

10/26/2026 4:41:13 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत स्नातक सत्र 2024-28 के सेमेस्टर-5 (CBCS) की परीक्षा सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई।  29 अक्टूबर तक चलेगी परीक्षा, परीक्षा को कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की सघन जांच की गई। जांच के दौरान जिन परीक्षार्थियों के पास मोबाइल फोन और गैस पेपर मिले, उन्हें इन्हें बाहर रखकर परीक्षा में शामिल होने का निर्देश दिया गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार,  आर्ट्स (सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी) संकाय के परीक्षार्थियों की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। वहीं, साइंस एवं कॉमर्स संकाय के परीक्षार्थियों की परीक्षा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथियों पर आर्ट्स, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी के परीक्षार्थियों की परीक्षा प्रथम पाली में तथा साइंस एवं कॉमर्स के परीक्षार्थियों की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक, इंटर्नशिप (INT-1) की परीक्षा संबंधित कॉलेजों में ही पूरी कराई जाएगी। आंतरिक परीक्षा थ्योरी परीक्षा से पहले संपन्न की जाएगी। वहीं, प्रायोगिक परीक्षाएं 2 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक संबंधित अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान कदाचार पर रोक लगाने और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट |