Date: 26/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तिरुलडीह सुवर्णरेखा से उठ रहा बालू, CO की बड़ी कार्रवाई पुलिस मौके पे पहुंची , 6 हाइवा जब्त

10/26/2026 12:22:06 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : सरायकेला जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी से कथित अवैध बालू खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नीमडीह अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी के नेतृत्व में आदरडीह स्थित SM Steel परिसर में और उसके आस-पास छापेमारी कर 6 बालू लदे हाइवा ट्रकों को जब्त किया गया है। गश्ती के दौरान SM Steel परिसर के पास बालू लदे वाहनों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि सभी वाहनों में लगभग 700 CFT बालू लदा था। प्रशासन की टीम को देखते ही सभी 6 वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद नियमानुसार वाहनों को जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई पर अंचल अधिकारी अभय द्विवेदी ने कहा, "यह ओवरलोडिंग का सबसे बड़ा नमूना है। एक हाइवा में 400 CFT से ज्यादा नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां 300 CFT के चालान पर 700 से 800 CFT बालू ठूंस कर ले जाया जा रहा था। यह सीधे तौर पर सरकार के राजस्व की चोरी है। अवैध माइनिंग चाहे कहीं भी हो, बख्शा नहीं जाएगा।"
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट |