Date: 26/06/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ओडिशा के राज्यपाल से रघुवर दास का इस्तीफा

12/25/2024 12:47:57 PM IST

7456
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

जमशेदपुर। रघुवर दास ने ओड़िशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार देर रात ओड़िसा के राज्यपाल पद से रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।. ड़ॉ हरि बाबू कंभमपति को रघुवर दास की जगह ओड़िशा के राज्यपाल की जवाबदेही दी गयी है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की अब भाजपा के संगठन में भूमिका हो सकती है. वह राजनीति की नयी पारी की एक बार फिर शुरुआत कर सकते हैं. उन्हें केन्द्र य़ा फिर प्रदेश के संगठन में बड़ी जवाबदेही मिल सकती है। जनवरी के अंत तक भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व में फेरबदल की संभावना है। ऐसे में दास अचानक राज्यपाल के पद से हटने को लेकर कई तरह की अटकले लगायी जा रही है. भाजपा सूत्रों की माने तो श्री दास झारखंड भाजपा के अध्यक्ष से लेकर केन्द्रीय टीम में उपाध्यक्ष की भूमिका निभा चुके है. अच्छे संगठनकर्ता माने जाते है. रघुवर दास 18 अक्तूबर 2023 को ओड़िशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने 31 अक्तूबर 23 तो राज्यपाल के पद की शपथ ली थी।

कोयलाचंल लाइव डेस्क