Date: 09/04/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ की खरना पर बंटी प्रसाद 

4/2/2025 8:01:59 PM IST

74
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के मौके पर आज छठ वर्ती अपने घरो में खरना का प्रसाद बनाते नजर आई। इस महापर्व चैती छठ खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत राज्य के कई हिस्सों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।  पर्व की शुरुआत “नहाए खाए” के साथ होता हैं। वहीं आज छठ का दूसरा दिन है जिसमे  वर्ती अपने घरो में खरना का प्रसाद बनाते नजर आई।.वहीं कई महिला भी मौके पर मौजूद  रही। वहीं कल यानि 3 तारीख को शाम में छठ वर्ती और श्रद्धांलु डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं 4 को  सुबह में  उगते सूर्य देव को छठ वर्ती अर्घ्य देंगे।चैती छठ कर रहे हैं छठ वर्तीयों का कहना है कि यह लोक आस्था के महापर्व हैं,बड़े हर्ष उल्लास के साथ यह पर्व लोग मनाते हैं। छठ मैया हर लोगों के मनोकामना पूर्ण करती हैं।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट