Date: 07/12/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राम मंदिर में दीपोत्सव का हुआ आयोजन, दीप उत्सव में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री

10/19/2025 8:38:51 PM IST

94
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited By - Vikash 
 
Jamshedpur : अयोध्या की तर्ज पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में बने राम मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए।  मंदिर परिसर में 11 हजार दीप जलाकर भगवान श्रीराम के आगमन की खुशी मनाई गई। 
For Blood Collection Call - 9263147030
                         विज्ञापन
पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा. कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि “भगवान श्रीराम जब 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, तब पूरे देश ने दीपोत्सव मनाया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। हम भगवान राम की घर वापसी की खुशी में दीप जलाते हैं और भक्ति में लीन हो जाते हैं। उसी भावना के साथ आज सिदगोड़ा के राम मंदिर में भी दीपोत्सव मनाया गया।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी के साथ सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट