Date: 30/05/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अवर निरीक्षिक की पत्नी की मौत का खुला राज ....
4/12/2026 4:09:59 PM IST
217
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर के अवर निरीक्षिक
की पत्नी की मौत
।
जानकारी के अनुसार SI चंदन कुमार तीन माह पहले ही मुंगेर से बरियारपुर थाना से बदल कर सफियाबाद थाना में पदस्थापित हुए थे और थाना के थोड़ी दूर ही वे भाड़े पे मकान ले रहते थे । और तीन दिन पहले ही उनकी पत्नी मधु अपने मायका से लौटी थी । चंदन के अनुसार कल 11 अप्रैल को पति पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ था पर वह विवाद समाप्त हो गया था और शाम में वे दोनों बाजार जाने वाले थे । पर जैसे ही वह बाथरूम घुसा इधर उसकी पत्नी मधु ने उसके सर्विस पिस्टल से खुद के सीने में गोली मार ली । और जब उसे मुंगेर इमरजेंसी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । उसके बाद मुंगेर एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है fsl की टीम के द्वारा उस सर्विस पिस्टल को भी जप्त कर लिए गया जिससे मधु ने आत्महत्या कर लिया था। मधु के पिता समस्तीपुर जिला के बिथान थाना क्षेत्र के बीथान निवासी रंजीत कुमार से मिली जानकारी के अनुसार मधु अपने दो भाई बहनों में सबसे छोटी है और बताया कि उसकी बेटी और चंदन पहले से एक दूसरे को जानते थे और उसके बाद 7 फरवरी 2025 को उसकी शादी बेतिया जिला के मैनाताड़ निवासी बृज भूषण प्रसाद के सब इंस्पेक्टर बेटे चंदन कुमार से बड़े ही धूम धाम से हुई थी । परिजनों के अनुसार दोनों के बीच किसी महिला पुलिस कर्मी के साथ रिश्ते को ले विवाद चलता रहता था पर इस बीच क्या हुआ कि मधु ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया या उसको हत्या हुई ये तो जांच का विषय है । मधु की मां पिंकी देवी और मौसी रेणु देवी ने बताया कि उसकी बेटी काफी मजबूत थी वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती है। साथ ही बताया कि उसके दामाद का थाना में पदस्थापित एक महिला दरोगा से काफी गहरी दोस्ती थी । जिसको ले हमेशा दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था और इसकी चर्चा भी वो अक्सर फोन पे करती थी । और कहीं न कहीं इस बात के कारण ही यह पूरा घटना क्रम हुआ । और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई । इस पूरे घटना क्रम को निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए़ और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए़ । वहीं पिता रंजीत कुमार ने बताया कि वो अपनी बेटी की औकात से बढ़ कर शादी एक सब इंस्पेक्टर से की पर उसके दामाद का किसी महिला पुलिस कर्मी से चक्कर ने पूरा परिवार को ही उजाड़ कर रख दिया और उसकी बेटी की उसके दामाद ने ही अपने सर्विस पिस्टल से गोली मार हत्या कर दी ।
कोलयांचल लाइव के लिए मुंगेर से इंतियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑनलाइन प्रेम जाल में फांसी युवती जामताड़ा से पहुंची धनबाद, जानिए पूरा मामला
#
दो ऑटो की भिड़ंत में राजमिस्त्री की मौत, दो महिला समेत पांच जख़्मी
#
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर में लगी भीषण आग, चालक गंभीर रूप से घायल
#
नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, इलाके में सनसनी
#
एक्सपायरी दवाएं मिलने पर प्रशासन सख्त, चार स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गर्मी में सदर अस्पताल की व्यवस्था पड़ी कमजोर, बेड की जगह जमीन पर लेटे नजर आये मरीज
#
तेज रफ्तार का कहर: डुमरी में वाहन की टक्कर से दो बिजली खंभे क्षतिग्रस्त,इलाके में दहशत
#
चोरी का विरोध करना पड़ा महंगा ,चोरों ने महिला का गर्दन काटा,भाई ने एक चोर को पकड़ा ,अब पुलिस ....
#
विष्णुगढ़ में वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, भाजपा महिला मोर्चा का धरना
#
दो फिल्में करके खुद को स्टार... नई एक्ट्रेसेज पर Ameesha Patel ने कसा तंज, PR पॉलिसी पर साधा निशाना