Date: 27/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को रौंदा,आधा दर्जन श्रद्धालु हुए घायल
5/27/2026 11:55:19 AM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
gaya
:राजगीर मलमास मेला से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलवार से अमंगल में बदल गई। श्रद्धालुओं से भरी ऑटो जैसे ही खिजरसराय थाना क्षेत्र के आईमा मंदिर के पास पहुंची वैसे ही तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार बहादुर बीघा गांव के श्रद्धालु राजगीर मलमास मेला देखकर ऑटो से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आईमा मंदिर के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोग चीख-पुकार करने लगे। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से खिजरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में बिंदी देवी और ममता देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही खिजरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की पहचान करने में जुटी है। इस हादसे के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज गति अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। श्रद्धालुओं से भरे वाहन के साथ हुए इस हादसे ने एक बार फिर लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
#
पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है
#
बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह है सतर्क
#
हैवानियत की हदें पार, पडोसी ने मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
#
साधु बनकर महिला से ठगी, ग्रामीणों ने तीन युवकों को दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धारदार हथियार से युवक की गई हत्या,जाँच में जुटी पुलिस
#
एक परियोजना, कई रास्ते और तीन अघोषित लोडिंग प्वाइंट: लोदना क्षेत्र में कोयला तस्करी का बड़ा खेल
#
परीक्षा में काम अंक आने पर शिक्षक ने दो बच्चों को बेहरमी से की पिटाई,मामला पहुंचा थाना ...
#
फ्री दंत चिकित्सा शिविर लगाया ,गरीब लोगो को थोड़ी मदद
#
टीएसआई महिला कॉलेज आरा में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव हुआ सम्पन्न ,डॉ. शीला कुमारी चुनी गई निर्विरोध