Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शादी समारोह में वज्रपात का कहर: दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
6/25/2026 11:53:02 AM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकादाहा गांव में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विनय सोरेन और 17 वर्षीय विश्वकर्मा टुड्डू के रूप में हुई है। वहीं शिवधान टुडू और राकेश मुर्मू गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों घायलों का इलाज जामताड़ा सदर अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चरकादाहा गांव में एक शादी समारोह आयोजित था। समारोह के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए चारों लोग पास स्थित एक मिट्टी के घर की ओट में खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ घर पर आकाशीय बिजली गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वज्रपात इतना भीषण था कि विनय सोरेन और विश्वकर्मा टुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवधान टुडू और राकेश मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को तत्काल जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर बारिश और वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। मौसम विभाग भी खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कच्चे घरों के आसपास शरण लेने से बचने की सलाह देता है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के सरकारी कार्यालय में हुई चोरी, कई सामानों को किया क्षतिग्रस्त
#
तिलक समारोह में हुई फायरिंग बनी मौत का कारण, 10 वर्षीय बच्चे की गोली लगने से मौत
#
प्रिंस खान गैंग की बड़ी साजिश नाकाम, दो पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
#
बेटे ने पिता की नौकरी लेने को लेकर रची खौफनाक साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
#
युवक की सरेआम फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
भाकपा-माले का 58वां स्थापना दिवस सप्ताह पर बोले भाकपा-माले नेता
#
त्योहारों से पहले सुरक्षा तैयारी तेज, पुलिस बल ने किया मॉक ड्रिल अभ्यास
#
IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था दबाव में, विकास दर 3.1% तक सीमित
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !