Date: 29/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
SIR अभियान की तैयारी तेज, बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
6/9/2026 2:34:00 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: झारखंड में आगामी 20 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के सफल संचालन को लेकर धनबाद टाउन हॉल में बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और फील्ड में आने वाली समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की। कार्यशाला में मतदान सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को उनके दायित्वों से अवगत कराया तथा मतदाता सत्यापन के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। साथ ही फील्ड में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने बताया कि 20 जून से SIR अभियान का पहला चरण शुरू होगा। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिसके बाद बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और उनका सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद इन फॉर्मों का संग्रहण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का रिकॉर्ड वर्तमान मतदाता सूची में मैप नहीं हो पाया है, उन्हें वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर पुनः मैप किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। जिला प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत किया जा सके। वही धनबाद जिला प्रशासन का दावा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का उपयोग कर सके।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रक्षाबंधन पर अनोखी परंपरा: बाहरदाढ़ी में पेड़ों को बांधी गई राखी, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प
#
BCCL निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया के सम्मान में INMOSSA का भव्य समारोह
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार
#
मईया सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को मिली अगस्त की राशि
#
गंगा के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई मुंगेर की चिंता, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
SIR अभियान की तैयारी तेज, बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
#
दहेज के लिए महिला को ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, जिंदा जलाने की धमकी देने का दावा
#
डैम में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुईया का तीखा हमला, कहा विधायक को आम जनता से क़ोई मतलब नहीं
#
CBSE ईस्ट जोन जूडो में DAV धनुपरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन