Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ई-रिक्शा चालक के खाते में दिखे 759 करोड़ रुपये, चर्चा जोरो पर
7/12/2026 1:15:27 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: बिहार के गया शहर में एक ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में अचानक ₹7,596,951,951.16 (करीब 759 करोड़ 69 लाख रुपये) का बैलेंस दिखाई देने से सनसनी फैल गई। मामला डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मोहल्ले निवासी शिव कुमार पटेल का है, जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी भी हैं। जानकारी के अनुसार, शनिवार को शिव कुमार पटेल पेंशन की राशि निकालने के लिए बागेश्वरी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी केंद्र पहुंचे। उन्होंने आधार आधारित बैंकिंग सेवा के जरिए 1,000 रुपये की निकासी की। लेनदेन के बाद उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए एसएमएस में खाते का उपलब्ध बैलेंस ₹7,596,951,951.16 दर्शाया गया। सीएसपी संचालक ने जब यह राशि देखी तो वह भी हैरान रह गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई और लोग मजाक में शिव कुमार पटेल को "अरबपति" कहने लगे। शिव कुमार पटेल ने बताया कि उन्होंने पड़ोसी की मदद से बैंक शाखा प्रबंधक से संपर्क किया। बैंक मैनेजर ने उन्हें सोमवार को शाखा में आने को कहा, क्योंकि शनिवार (सेकंड सैटरडे) और रविवार को बैंक बंद था। साथ ही उन्होंने खाते से किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं करने और मोबाइल फोन में कोई छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि खाते में दिखाई गई यह राशि किसी तकनीकी गड़बड़ी का परिणाम है या किसी अन्य कारण से बैलेंस प्रदर्शित हुआ। बैंक द्वारा मामले की जांच किए जाने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का हुआ स्वागत,बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टाटा स्टील ने 25 साल पुरानी जॉइंट वेंचर साझेदारी की खत्म
#
ई-रिक्शा चालक के खाते में दिखे 759 करोड़ रुपये, चर्चा जोरो पर
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
गवाही देकर लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
#
सड़क हादसे में घायल दूसरे किशोर की भी मौत, पीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम