Date: 12/07/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

SSLNT महिला महाविद्यालय में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, छात्रों ने लगाया प्रवेश से वंचित करने का आरोप

7/12/2026 1:15:27 PM IST

28
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

धनबाद: शहर के SSLNT महिला महाविद्यालय में आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब कई छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने के लिए बाहर भेजा गया और समय पर लौटने के बावजूद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया | अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा के दौरान उन्हें आधार कार्ड की जेरॉक्स जमा करने के लिए कहा गया। उनका दावा है कि परीक्षा नियंत्रक और कॉलेज प्रशासन की जानकारी के बाद वे फोटोकॉपी कराने बाहर गए। निर्धारित समय के भीतर वापस आने के बावजूद उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया | छात्र-छात्राओं का कहना है कि इस कारण वे प्रवेश परीक्षा देने से वंचित रह गए और उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने नाराजगी जताते हुए मामले की जांच और न्याय की मांग की | फिलहाल इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की सच्चाई और परिस्थितियों को लेकर संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया का इंतजार है |

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क