Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राहुल बच्चा हत्याकांड: मुख्य आरोपी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव गिरफ्तार
7/13/2026 2:01:21 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों में शामिल विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था। तकनीकी और मानवीय सूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के आधार पर उसे बिरसानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि 8 जुलाई की शाम मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा की डंडे, पत्थर और लकड़ी से हमला करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई की शिकायत पर मानगो थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस पूछताछ में विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इससे पहले इस मामले में साहेब सिंह उर्फ सब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अफताब अली बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ सिदगोड़ा और मानगो थाना में हत्या, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से मामले दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि राहुल बच्चा हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था के विरोध में संवेदकों का प्रदर्शन, धनबाद में निकाला पैदल मार्च
#
बारिश के बाद जलजमाव से आवागमन बाधित, प्रवेश मार्ग की मरम्मत की उठी मांग
#
19.5 किलो पैंगोलिन के शल्क के साथ चार गिरफ्तार, वन विभाग ने कोर्ट में सौंपा प्रतिवेदन
#
ब्राउन शुगर का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, महिला समेत दो गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में
#
बड़कीटांड़ जीतपुर रोड पर भू-धंसान, सड़क किनारे बना बड़ा गोफ; लोगों में दहशत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में जून में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, 13वीं राज्य सीनियर प्रतियोगिता की तैयारी तेज
#
JSLPS और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 यूनिट रक्त संग्रह
#
झामुमो विधायक ने बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा इलेक्शन कमीशन ने जबरदस्ती दिलाई भाजपा को जीत
#
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी बंद, धनबाद में मेडिकल दुकानों पर लटका ताला
#
कोरोना काल में दर्ज झूठे मुकदमे के खिलाफ साहू को ज़िन्दा जंग में बड़े मुक़दमे में मिला न्याय