Date: 14/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आरा स्टेशन प्रबंधक प्रवीण ओझा का निधन, रेलवे महकमे में शोक की लहर
7/14/2026 11:58:31 AM IST
70
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
आरा रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक प्रवीण ओझा का आज देर रात लगभग 12 बजे पटना में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही रेलवे विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रवीण ओझा अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। रेलवे सेवा में उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से अलग पहचान बनाई। वहीं सामाजिक जीवन में भी वे काफी लोकप्रिय थे तथा प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में उनका व्यापक संपर्क था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। गत माह ही उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह दिल्ली में संपन्न कराया था। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के दौरान परिजनों, सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों की आंखें नम हो गईं। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय, आईएएस संजय सिंह, पत्रकार आशुतोष पाण्डेय, रेलवे विभाग के मनोज पाण्डेय, राकेश सिंह, अशोक मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी दीपक सिंह सहित रेलवे के अनेक अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने प्रवीण ओझा के निधन को रेलवे परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोवाली थाना में पुलिस-पब्लिक बैठक, डीएसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं
#
मानसून में भी नहीं थमेगा कोयला उत्पादन, बीसीसीएल सीएमडी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
#
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर राजीव मिश्रा के परिजनों का पलटवार, बोले- विधायक अरूप चटर्जी को बदनाम करने की साजिश
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने किया सरेंडर, सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
#
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
हथियार तस्करी का भंडाफ़ोड़,गिरोह के तार कई इलाकों से जुड़े
#
भीषण गर्मी में राहत: नगर पंचायत कोईलवर में जल प्याऊ केंद्रों की हुई शुरुआत
#
पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाया गुहार
#
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट प्राइस ने सबको चौकाया, 21 करोड़ रुपये से टिकट उपलब्ध
#
प्रिंस खान पर पुलिस फिर कसा शिकंजा , वासेपुर में घर पर चस्पा इश्तेहार