Date: 14/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

7/14/2026 11:58:31 AM IST

35
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झारखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और धनबाद जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मन्नान मल्लिक का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने रांची के पल्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मन्नान मल्लिक लंबे समय तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी को नई दिशा देने का काम किया। झारखंड सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर काम किया और अपनी सादगी, सहज व्यवहार तथा जनसेवा के लिए पहचान बनाई। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने इसे झारखंड की राजनीति और कांग्रेस संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। मन्नान मल्लिक के निधन से झारखंड की राजनीति ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता को खो दिया है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क