Date: 14/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोवाली थाना में पुलिस-पब्लिक बैठक, डीएसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं

7/14/2026 11:58:31 AM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के कोवाली थाना परिसर में पुलिस और आम जनता के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने रखा, जिस पर डीएसपी ने समाधान का भरोसा दिलाया। आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कोवाली थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को डीएसपी के सामने रखा और पुलिस से सहयोग की अपील की। डीएसपी रोहित कुमार रजवार ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम किया जा सकता है। बैठक के दौरान लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और आगे भी इस तरह के संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट