Date: 17/07/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

रैगिंग और मारपीट के आरोपों से घिरा नवोदय विद्यालय, डीसी को बुलाने पर अड़े अभिभावक एवं ग्रामीण !

7/17/2026 1:17:57 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Nirsa :- निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र की पिटाई के बाद बवाल मच गया है।निरसा के जवाहर नवोदय विद्यालय पर छात्रों के अभिभावक और स्थानीय लोग स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय पर हंगामा किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूल की व्यवस्था पूरी तरह फेल है। उनका कहना है कि बीते दिन एक और छात्र की संदिग्ध मौत हुई थी, जिसे स्कूल प्रबंधन ने पानी में डूबने का मामला बताकर दबा दिया।कल एक छात्र को रैगिंग कर उसे बेल्ट से बेहरमी से पिटाई हुई।ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। अभिभावक का कहना है की जब तक धनबाद के डीसी यहां नहीं आएंगे, हम धरना नहीं उठाएंगे। अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो हम अपने बच्चों का नाम कटवा लेंगे।फिलहाल स्कूल परिसर के बाहर तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क