Date: 03/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हवेली खड़गपुर झील में बड़ा हादसा, 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत
7/17/2026 3:33:36 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
बांका जिले के हनुमान डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से हुई मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब मुंगेर जिले से एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस बार हवेली खड़गपुर झील में खगड़िया से घूमने आए पांच स्कूली छात्रों में से एक 15 वर्षीय छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने छात्रों को गहरे पानी में नहीं जाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन उसे नजरअंदाज करना एक छात्र की जिंदगी पर भारी पड़ गया। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर झील में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खगड़िया के डीएवी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र 15 वर्षीय केशव कुमार अपने चार दोस्तों के साथ स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। हालांकि, स्कूल जाने के बजाय सभी दोस्त घूमने के लिए हवेली खड़गपुर झील पहुंच गए। बताया जा रहा है कि झील के पूर्वी फाटक के समीप स्थित झरने के पास बने गहरे कुंड में सभी छात्र नहाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें कई बार गहरे पानी में नहीं उतरने की चेतावनी दी, लेकिन केशव और उसका एक साथी चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए गहरे पानी में चले गए। कुछ ही देर बाद दोनों डूबने लगे। यह देखकर साथियों ने गमछा फेंककर उन्हें बचाने की कोशिश की। एक छात्र किसी तरह गमछे के सहारे बाहर निकल आया, लेकिन केशव गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद केशव को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक केशव के पिता खगड़िया में स्टेशन मास्टर हैं और केशव उनका इकलौता बेटा था। बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर जलाशयों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा लोगों की लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट गिरोह का किया पर्दाफाश, मामले में बिहार और झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार, धनबाद के निरसा से लूटी गई ऑटो बरामद....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठक, शांतिपूर्ण पूजा को लेकर पुलिस और 351 समितियों में बेहतर समन्वय पर जोर...
.
#
पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 17 मामलों के वांटेड आरोपी अनुप चक्रवर्ती कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार...
#
धनबाद रेलवे स्टेशन रोड मस्जिद कमेटी पर अनियमितता के साथ पैसा गबन का आरोप, चंदे का हिसाब नहीं देने पर विवाद !.....
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पानी में गंदगी और सप्लाई में देरी से बस्तीवासियों ने किया हंगामा, आंदोलन की चेतावनी दी
#
करंट हादसे में युवक की मौत के बाद स्टेशन पर हंगामा, परिजनों ने मुआवज़े की मांग की
#
सुनसान कुएं से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
#
तिरंगे की शान में झरिया में निकली भव्य यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
#
हवेली खड़गपुर झील में बड़ा हादसा, 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत