Date: 17/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शादी के 18 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
7/17/2026 3:33:36 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद में शादी के महज 18 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जहानाबाद जिले के धंधर बिगहा गांव निवासी रोहन पासवान की शादी 27 जून को वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तरसी गांव निवासी मंचन भगत की पुत्री रितु कुमारी से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के महज 18 दिन बाद रितु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता मंचन भगत ने आरोप लगाया कि शादी में उनकी हैसियत के अनुसार दो लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रितु को लगातार प्रताड़ित करता था। परिजनों का कहना है कि घटना से पहले रितु ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। कुछ देर बाद ससुराल से सूचना मिली कि उसकी तबीयत खराब है। जब परिजन धंधर बिगहा पहुंचे, तब तक रितु की मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता का आरोप है कि रितु के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे मारपीट की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पति रोहन पासवान, सास-ससुर समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
PDS डिपो पर अस्थायी कर्मचारियों का प्रदर्शन, राशन आपूर्ति रही प्रभावित
#
एलबीएसएम कॉलेज छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर परसुडीह थाना का घेराव
#
हवेली खड़गपुर झील में बड़ा हादसा, 15 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत
#
भारी मात्रा में शराब, कारतूस और हथियार बरामद, 23 आरोपी गिरफ्तार
#
डैम में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महंगाई के विरोध में चतरा में झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी
#
जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम चुनाव की तैयारी पूरी,जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को किया गया रवाना
#
ऋषि कुंड में एक माह तक चलने वाले मलमास मेले का हुआ उद्घाटन,दूर-दूर से पहुँच रहे लोग
#
सरदार पटेल बस पड़ाव फोरलेन पर दिनभर रहे जाम से लोगो कि फूली साँसे!
#
बिहार के 24 जिलों में हाई अलर्ट, गर्जन और चमक के साथ हो सकती है बारिश