Date: 21/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्रम, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ बड़ा जन-जागरूकता अभियान
7/20/2026 1:35:28 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर पुलिस ने बाल श्रम, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बड़ा जन-जागरूकता अभियान चलाया। शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने लोगों को जागरूक किया और पंपलेट बांटकर पोस्टर चिपका कर इन अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। मुंगेर शहर में साइबर डीएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी समेत पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जगह-जगह जागरूकता पंपलेट लगाए गए और लोगों को बाल श्रम, मानव तस्करी तथा बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत किया गया। पंपलेट में स्पष्ट संदेश दिया गया कि "बच्चों से मजदूरी नहीं, शिक्षा दिलाएं।" साथ ही लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं बाल श्रम, मानव तस्करी या बंधुआ मजदूरी का मामला नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 या नजदीकी पुलिस थाना को दें। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल-ढाबों, फैक्ट्रियों, ईंट-भट्ठों और बाजारों जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की भी अपील की।साइबर डीएसपी राकेश रंजन ने कहा कि मानव तस्करी और बाल श्रम समाज के लिए गंभीर अपराध हैं और इनके उन्मूलन में आम नागरिकों की भागीदारी बेहद जरूरी है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुंगेर पुलिस आगे भी ऐसे जागरूकता अभियान चलाकर समाज को इन कुरीतियों से मुक्त बनाने का प्रयास जारी रखेगी। पुलिस का मानना है कि जागरूक समाज ही बाल श्रम, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जैसी कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगा सकता है। इसी उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मगध विश्वविद्यालय में शिक्षा मंत्री की प्रतीकात्मक अर्थी फूंकी, पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन
#
धनबाद के समग्र विकास को लेकर 22 जुलाई को महाधरना, सात विधायक और दो सांसद होंगे शामिल
#
"पेपर लीक से आजादी" के नारों से गूंजा धनबाद, NEET विवाद पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन
#
मारवाड़ी महिला समिति के आनंद मेले पर उठे सवाल, सेवा या सिर्फ कारोबार?
#
बैंक ऑफ इंडिया का मेगा KYC कैंप, जनधन खाताधारकों को दी गई जरूरी जानकारी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमशेदपुर में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, अकीदतमंदों के मातमी जुलूस ने पेश की मोहब्बत, सब्र और कुर्बानी की मिसाल
#
बी बी एम् के यू पर आइसा ने डफली बजा किया प्रदर्शन ,एलएलएम पर छात्रों ने कह दी बड़ी बात
#
प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने जहर खाकर दी जान, जाँच में जुटी पुलिस
#
बच्चों के बीच कवि सम्मलेन का हुआ आयोजन, महिला कवित्रियों ने कविताओं से जीता दिल
#
खाद की अवैध बिक्री और डुप्लीकेट उर्वरक पर रोकथाम के लिए गठित हुई अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स