Date: 22/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रोजगार मेले में 1976 पदों पर भर्ती, चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर
7/22/2026 2:25:49 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद नियोजनालय भवन में आज श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 19 निजी कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और कुल 1976 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी सौंपे गए। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवा नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंचे। विभिन्न निजी कंपनियों ने अपनी जरूरत के अनुसार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया। कुल 1976 रिक्त पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की गई, जिनमें 760 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कार्यक्रम में जिला नियोजन पदाधिकारी पदमा कुमारी ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता और कौशल के आधार पर इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला श्रम अधिकारी प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं और निजी कंपनियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
धनबाद के विकास के लिए एकजुट हुए जनप्रतिनिधि, मूसलाधार बारिश में भी जारी रहा महाधरना
#
14वीं JPSC परीक्षा को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
#
JPSC की साख पर सवाल! 5 CS रैंक के IAS समेत 6 IAS, 2 IPS और 1 IFS भी नहीं बदल पाए आयोग की तस्वीर
#
सुरक्षाकर्मी और परिजनो ने की शिकायत पर डीएम ने लिए संज्ञान अधीक्षक को लगाई फटकार
#
अमित शाह का एफसीआरए कानून: विदेशी फंडिंग पर लगाम और भारत विरोधी ताकतों का निशाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल के आश्रय गृह में 20 साल बाद लापता मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे ने लगाई सरकार से गुहार, बेटे की ममता ने छुआ दिल...............
#
दियारा क्षेत्र में हिरणों का अस्तित्व संकट में, ग्रामीणों ने वन विभाग से संरक्षण की मांग
#
ब्रेन मलेरिया प्रकोप को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, जाँच के लिए 100 डाक्टरों को भेजा
#
डीप बोरिंग की मिली स्वीकृति, ग्रामीणों को पानी ढोने से मिला छुटकाना
#
भरत तिवारी मामले को लेकर हुआ कैंडिल मार्च, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग