Date: 21/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कांवड़ में बना भोलेनाथ का मंदिर, 50 किलो का भार लेकर निकले शिवभक्त
7/29/2026 2:36:03 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ होते ही आस्था का सैलाब बाबा नगरी देवघर की ओर उमड़ पड़ा है। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ से होते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर एक अनोखी कांवड़ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मुंबई से आए शिवभक्त सुनील शर्मा करीब 50 किलो वजनी विशेष कांवड़ लेकर बाबा धाम की यात्रा पर निकले हैं। मुख्यमंत्री द्वारा श्रावणी मेले का शुभारंभ किए जाने के बाद शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। कोई नंगे पांव तो कोई डाक बम बनकर 'बोल बम' के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहा है। इन्हीं श्रद्धालुओं के बीच मुंबई से पहुंचे सुनील शर्मा अपनी अनोखी कांवड़ के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। लकड़ी, कपड़े, आकर्षक लाइटों और रंग-बिरंगी सजावट से तैयार इस विशेष कांवड़ में मुंबई के एक प्रसिद्ध भोलेनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई है। कांवड़ के भीतर शिवलिंग भी स्थापित किया गया है। करीब 15 दिनों की मेहनत से तैयार इस लगभग 50 किलो वजनी कांवड़ को कंधे पर उठाकर सुनील शर्मा सुल्तानगंज से मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ होते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। सुनील शर्मा मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में मुंबई में रहते हैं। उनका कहना है कि पिछले छह वर्षों से वे लगातार बाबा धाम की यात्रा कर रहे हैं और हर वर्ष कुछ अलग और विशेष कांवड़ बनाकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। इस बार भी उनकी अनोखी कांवड़ कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सुनील शर्मा का कहना है कि बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करने के बाद ही वे अपने घर लौटेंगे। श्रावणी मेला सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि करोड़ों शिवभक्तों की अटूट आस्था, भक्ति और समर्पण का महापर्व है। सुनील शर्मा की यह अनोखी कांवड़ भी इसी आस्था की एक खूबसूरत मिसाल है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ में कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कन्वेंशन सेंटर......
#
जिला परिषद के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य का जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शिलान्यास किया, 80 लाख रुपये होंगे खर्च....
#
छात्रावास एवं छात्रवृत्ति सहित नौ समस्याओं को लेकर जन आक्रोश महारैली, डीसी ऑफिस के सामने जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रों ने जमीन पर बैठाया
#
लोयाबाद में तेज आवाज के साथ भू-धंसान,4 घर चपेट में,दो घरों के परिवार भी जमीन में धंसे, मचा अफरा तफरी .......
#
राज्यपाल के धनबाद आगमन पर जिला प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, एयरपोर्ट पर दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का जनजागरण, 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर धरना
#
दो कारों की जोरदार हुई टक्कर,कई लोग घायल,जुबली पार्क के सामने मची अफरा तफरी
#
आरा के जीरो माइल में जलजमाव से मिलेगी स्थायी राहत, ड्रेनेज और क्रॉस ड्रेन का काम तेज
#
कांवड़ में बना भोलेनाथ का मंदिर, 50 किलो का भार लेकर निकले शिवभक्त
#
साहिबगंज में पंकज मिश्रा ने BJP के खिलाप भरी हुंकार, कहा छात्रों के साथ खड़ी है सरकार