Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पुलिस मुठभेड़ अपडेट :संगठित अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं -एसएसपी प्रभात कुमार
8/18/2026 4:05:38 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान और गोपी खान के दो कथित गुर्गे गोली लगने से घायल हो गए। घायल अपराधियों की पहचान वासेपुर नूरी मस्जिद रोड निवासी 35 वर्षीय इरफान आलम उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी 36 वर्षीय नन्हे उर्फ नाजिर अंसारी के रूप में हुई है। दोनों के पैर में गोली लगी है और उनका इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीसरा अपराधी मौके से फरार हो गया। मंगलवार को धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार और सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव एसएनएमएमसीएच पहुंचे और घायल दोनों अपराधियों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों से इलाज के संबंध में जानकारी लेने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, जमीन कारोबारी से पांच लाख रुपये की लेवी वसूलने के लिए एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी निरंकारी चौक पहुंचे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बरवाअड्डा थाना के गश्ती वाहन को भी निशाना बनाया गया। अपराधियों की गोली गश्ती वाहन के शीशे में लगी, हालांकि वाहन चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इरफान आलम और नन्हे उर्फ नाजिर अंसारी घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद रांची से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक पिस्टल, चार कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद मोबाइल फोन की जांच में गोपी खान से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, इरफान आलम का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह जेल से जमानत पर बाहर आया था। वहीं, नन्हे उर्फ नाजिर अंसारी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। फरार तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घायल दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। इस मामले पर एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि संगठित अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी जिस भाषा में समझेगा, पुलिस उसी भाषा में समझाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और फरार अपराधी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ट्रक के गुप्त तहखाने से 50 लाख की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
#
प्रकाशन उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम में शोध पत्र प्रकाशन के गुर बताए
#
लोडिंग प्वाइंट पर काम के दौरान युवक की मौत, नौकरी-मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन
#
जेजेएमपी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,पांच लाख रुपये का इनामी सब-जोनल सदस्य रामदेव लोहरा समेत तीन गिरफ्तार
#
सेना के जवान समेत तीन की जमीन पर कब्जे का आरोप, IG से गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बेटी की डोली उठे 24 घंटे भी नहीं हुवे थे उठ गई पिता की अर्थी, बेटे ने की...
#
नीट परीक्षा को लेकर हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आम आदमी पार्टी ने गांधी सेवा सदन में की सफलता की प्रार्थना
#
मगध रेंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,चार साल बाद अपहृत बच्चा शिवा पांडे सकुशल हुआ बरामद
#
CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को हिरासत में लिया
#
बीसीसीएल पर 28 एकड़ सरकारी-रैयती जमीन अतिक्रमण का आरोप, टाउनशिप में बने जीएम बंगले और सैकड़ों क्वार्टर जांच के घेरे में