Date: 26/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बर्थडे पार्टी  मामले में पुलिस ने सूरज और प्रशांत को किया गिरफ्तार, कराया पैदल मार्च, भेजा जेल 
 

10/25/2026 1:50:53 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद : थाना क्षेत्र के आठ लेन स्थित होटल पैमिन में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई हत्या मामले में धनबाद सदर पुलिस ने सूरज यादव और प्रशांत रावत  नामक युवक को  गिरफ्तार किया । ग्रिफ्तार सूरज और प्रशांत रावत दोनों आरोपियों को थाने से लेकर जेल गेट तक परेड कराया । इस दौरान सड़क से आते जाते लोग देखते  रहे दोनों युवको पर कमेंट करते रहे गलत का अंजाम ऐसा ही होता रहे और अपराधियों का मनोबल टूटता रहे । परेड के दौरान डीएसपी विधि व्यवस्था थाना प्रभारी  मनोज पांडेय  समेत भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रही ।  हम आपको बता दे की पिछले १९ अक्टूबर के रात्रि २ बजे बर्थडे पार्टी के दौरान हुई मर पिट के दौरान सूरज यादव और प्रशांत रावत ने डंडे  से पीटकर हत्या कर दी थी, जिसमे पुलिस ने सूरज प्रशांत समेत २०लोगो पर मामला दर्ज कर करवाई शुरू की थी । जिसमे सूरज यादव और प्रशांत रावत को ग्रिफ्तार कर जेल भेज दिया बताया जाता है की दोनों बदमाश किस्म के  थे |
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |