Date: 26/10/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मंत्री संजय सिंह, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना; गोलीकांड के पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात
10/25/2026 1:50:53 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कोटे से मंत्री बने संजय सिंह रविवार को गया पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, ठाकुर सुमन सिंह समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संजय सिंह ने बताया कि गया आगमन के दौरान उन्होंने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की है। इसके बाद अतरी विधानसभा क्षेत्र के जेठियन गांव जाएंगे, जहां गोली मारकर पुत्र की हत्या किया गया है उनके पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के कारणों और पूरे मामले की जानकारी लेंगे। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को मामले से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, मीडिया द्वारा जदयू से अनंत सिंह को निष्कासित किए जाने के सवाल पर मंत्री संजय सिंह ने कहा कि यह जदयू का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में अनुशासन का पालन करना जरूरी है। जो भी पार्टी के संविधान और अनुशासन के अनुरूप नहीं चलेगा, उसके खिलाफ पार्टी अपने नियमों के अनुसार कार्रवाई कर सकती है। गोलीकांड में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा दिए जाने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि वह पहले पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे मामले को समझेंगे। इसके बाद जो भी संभव होगा, पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रयास किया जाएगा। फिलहाल, मंत्री संजय सिंह के जेठियन गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने और घटना की जानकारी लेने के कार्यक्रम पर सबकी नजरें टिकी हैं।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व विधायक की बेटी ने लगाया था ये आरोप ......
#
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बरामद किए 18 गुमशुदा मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे
#
CII झारखंड सेफ्टी टॉक 2026 का आयोजन किया जायेगा जहाँ , देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे औद्योगिक सुरक्षा पर मंथन।
#
बर्थडे पार्टी मामले में पुलिस ने सूरज और प्रशांत को किया गिरफ्तार, कराया पैदल मार्च, भेजा जेल
#
कतरी नदी से छेड़छाड़ पड़ा आउटसोर्सिंग प्रबंधन को भारी,बीसीसीएल जीएम और आउटसोर्सिंग के अधिकारी समेत आठ पर मुकदमा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में सावन महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
#
विश्व पर्यटन दिवस पर गुमला के पर्यटन स्थलों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
#
भादो में भी गूंजा बोल बम, 40 अनोखे कांवड़ों के साथ बाबा धाम रवाना हुआ 3 हजार कांवरियों का जत्था....
#
पूर्व विधायक के शव यात्रा में उमडा जन सैलाब लोगों ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन किया....
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद डीसीएम से 2190 लीटर शराब जब्त एक गिरफ्तार..