Date: 26/10/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बरामद किए 18 गुमशुदा मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

10/25/2026 1:50:53 PM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह के निर्देश पर जामताड़ा पुलिस ने आमजनों के प्रति विश्वास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा गुम हुए मोबाइलों से संबंधित दर्ज सनहा एवं CEIR Portal पर दर्ज शिकायतों के आधार पर एक माह का विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस जिला एवं अन्य जिलों/राज्यों से कुल 18 गुमशुदा मोबाइल किये गए। आज दिनांक रविवार को सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों में बरामद मोबाइलों के वास्तविक धारकों का सत्यापन करने के बाद उन्हें सौंप दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने जामताड़ा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। थानावार बरामद एवं वितरण की गई मोबाइल जामताड़ा थाना एक, नारायणपुर थाना दो, करमाटाँड़ थाना दो, मिहिजाम थाना चार, नाला थाना एक, बिंदापाथर एक, कुण्डहित थाना एक, फतेहपुर थाना चार, बागडेहरी थाना दो कुल 18 मोबाइल है। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक ने संदेश दिया है कि आमजनों की सेवा, गुम हुई संपत्ति की बरामदगी तथा जनविश्वास को सुदृढ़ करने के लिए ऐसे विशेष अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट ।