Date: 01/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बराबर की सफाई में खुद उतरे डीएम, लोगों ने देखा अफसर का अलग अंदाज

8/31/2026 12:44:25 PM IST

50
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : बराबर पहाड़ पर उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने खुद हाथ में झाड़ू थामकर सफाई शुरू कर दी। जिलाधिकारी के नेतृत्व में “Zero Litter Barabar” अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य बराबर की ऐतिहासिक विरासत को स्वच्छ और सुरक्षित रखना है। अभियान के दौरान डीएम ने खुद कचरा उठाकर डस्टबिन में डाला और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बराबर गुफाएं हमारी राष्ट्रीय विरासत हैं और इन्हें स्वच्छ रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन और पर्यटकों से अपील की कि परिसर में प्लास्टिक, बोतल, रैपर या अन्य कचरा न फैलाएं और निर्धारित डस्टबिन का इस्तेमाल करें। अभियान में स्काउट एंड गाइड, एनसीसी कैडेट्स, ग्राम रक्षा दल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। जिला प्रशासन ने लोगों से “ना कचरा फैलाएंगे, ना फैलाने देंगे” के संकल्प के साथ स्वच्छ बराबर बनाने की अपील की।
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज kumar की रिपोर्ट