Date: 16/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मोदी के जन्मदिन पर राज सिन्हा ने बांटे दीये, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान.....

9/16/2026 2:38:01 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं के बीच दीये बांटे। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। इसी दिन से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान रक्तदान समेत कई सेवा कार्य किए जाएंगे।
राज सिन्हा ने कहा कि 17 सितंबर की शाम देशभर में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया जलाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों के लिए राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर और आयुष्मान भारत के तहत इलाज जैसी योजनाओं से लोगों को लाभ मिला है।
वहीं, यूपीआई ट्रांजेक्शन पर सरचार्ज लगाए जाने के सवाल पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि 2 हजार रुपये तक के यूपीआई लेनदेन पर कोई सरचार्ज नहीं है और पर्सन-टू-पर्सन ट्रांजेक्शन पर भी कोई शुल्क नहीं है। उन्होंने कहा कि यूपीआई संचालन में सरकार का खर्च होता है और लोगों को 24 घंटे तत्काल पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इसके संचालन के लिए शुल्क लेती है तो इसे लूट नहीं कहा जा सकता।
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव की लिए दीपक की रिपोर्ट