Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
शराब भरी कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर, उत्पाद विभाग ने जब्त की 768 बोतल शराब........
10/31/2026 11:29:27 AM IST
45
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamui
: जमुई उत्पाद विभाग की टीम को देख शराब भरी कार को लेकर भाग रहा शराब तस्कर नुमर गांव पहुंचते ही कार के पेंचर होने के बाद शुक्रवार की आधी रात कार को छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना उत्पाद विभाग की टीम को दी गई। जबतक टीम मौके पर पहुंचती तबतक ग्रामीणों द्वारा करीब आधा दर्जन पेटी शराब को लूट लिया गया, बाद में उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई मधुसूदन यादव, एएसआई प्रतिभा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा उक्त शराब लदी कार को जब्त किया गया और उसे थाना लाया गया है। जहां जांच के दौरन कार से 34 पेटी यानि 768 बोतल यानि 304.560 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने शुक्रवार की रात को दी है। उन्होंने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी करने ड्रोन के साथ उत्पाद विभाग की टीम जा रही थी। जैसे ही बाबा ढाबा के पास टीम पहुंची इसी दौरान मलयपुर स्टेशन की ओर से आ रही कार टीम को देख तेज गति में भागने लगी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम द्वारा पीछा किया गया लेकिन उक्त शराब से भरी कार नुमर की ओर चली गई और टायर पेंचर होने की वजह से तस्कर कार को छोड़कर फरार हो गया। नुमर में शराब लदी कार होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने के बाद फौरन दूसरी टीम भी भेजा गया। इसके बाद कार को जब्त कर लाया गया है जिसमें से 34 पेटी यानि 768 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। फरार चालक और तस्कर की पहचान की जा रही है। लोगों की माने तो कुछ शराब लूटने की भी सूचना मिली है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे प्लेटफॉर्म पर फर्राटे भर रही बाइकें, यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़, सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल .......
#
मुंगेर में ठगी की फिराक में पहुंचे दिल्ली के 3 संदिग्ध गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल बरामद
#
सुंदरनगर थाना के पुलिस सुंदरनगर चौक पर एंटी-क्राइम चेकिंग चलाया। बड़े गाड़ियां और बाइक की ली तालाशी।
#
बस की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम !
#
ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी का खेल, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश .......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
मिहिजाम भागा AFC भागा द्वारा आयोजित LT. LABESHEWR SOREN SAHADEV MURMU & L.T. BALDEV KISKU MEMORIAL TROPHY - 2026 का फाइनल रोमांचक मुकाबला
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......