Date: 31/10/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर में ठगी की फिराक में पहुंचे दिल्ली के 3 संदिग्ध गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल बरामद
10/31/2026 2:35:27 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर
: किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में दिल्ली से पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बस स्टैंड और सितारिया पेट्रोल पंप के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और रेकी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। पुलिस ने इनके पास से कई मोबाइल फोन, 500-500 रुपये के जाली नोटनुमा कागजात और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की बात स्वीकार की है। दरअसल, मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड और सितारिया पेट्रोल पंप के आसपास कुछ संदिग्ध युवकों के घूमने और लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे तीनों युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया गया । पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों संदिग्ध दिल्ली के रहने वाले हैं। नाबालिग होने के कारण एक केो निरुद्ध किया गया है। वहीं, मो. तबरेज, उम्र करीब 19 वर्ष और मो. आँद, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से नारजो और वीवो कंपनी के कई मोबाइल फोन, अलग-अलग आईएमईआई नंबर वाले डिवाइस और 500-500 रुपये के मुड़े हुए जाली नोटनुमा कागजात बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली से मुंगेर आकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग को निरुद्ध कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने मुंगेर में अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इनके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सुंदरनगर थाना के पुलिस सुंदरनगर चौक पर एंटी-क्राइम चेकिंग चलाया। बड़े गाड़ियां और बाइक की ली तालाशी।
#
बस की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम !
#
शराब भरी कार छोड़कर फरार हुआ तस्कर, उत्पाद विभाग ने जब्त की 768 बोतल शराब........
#
ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी का खेल, पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश .......
#
दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी से हड़कंप, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर कांग्रेस का काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन....
#
केनरा बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने की लाखो रुपये की लूट ,मौके पर पहुंची पुलिस
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
सरायकेला-खरसावां: जोनल कमांडर रवि सिंह सरदार समेत 3 नक्सली गिरफ्तार, AKM-47 और भारी मात्रा में हथियार बरामद
#
श्रीराम सिटी अपार्टमेंट के जनरेटर हाउस में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी.......