Date: 23/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बारामूड़ी खटाल में जमीन की नापी से मचा हड़कंप 200 परिवारों पर विस्थापन का डर...
10/22/2026 5:19:20 PM IST
40
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। धनबाद अंचल के बारामूड़ी खटाल में करीब 20 एकड़ सरकारी जमीन की मापी और सीमांकन का काम शुरू किया गया है। प्रशासन के मुताबिक, नापी के दौरान कई घरों और वेडिंग वेल्स के कुछ हिस्से सरकारी जमीन के दायरे में आने की बात सामने आई है। ऐसे निर्माणों से जुड़े लोगों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। वहीं, इस कार्रवाई से बारामूड़ी खटाल में रहने वाले करीब 200 परिवारों की चिंता बढ़ गई है। इन परिवारों का कहना है कि वर्ष 2005 में उन्हें बेकारबांध तालाब के पीछे से हटाकर यहां बसाया गया था। अब एक बार फिर विस्थापन की आशंका से परिवार परेशान हैं। हालांकि, जिला प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। धनबाद के बारामूड़ी खटाल में सरकारी जमीन की पहचान और सीमांकन के लिए अंचल कार्यालय की ओर से नापी कराई जा रही है। धनबाद अंचल अधिकारी रामप्रवेश राम की मौजूदगी में चल रहे इस अभियान की शुरुआत बारामूड़ी खटाल से हुई है। प्रशासन के अनुसार, यहां करीब 20 एकड़ सरकारी जमीन है, जिसे चिह्नित किया जा रहा है। नापी के दौरान कई घरों और वेडिंग वेल्स के कुछ हिस्से सरकारी जमीन के दायरे में आने की बात सामने आई है। अब जमीन की मापी पूरी होने के बाद संबंधित लोगों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। बारामूड़ी खटाल में रह रहे परिवारों के लिए यह कार्रवाई चिंता का कारण बन गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वर्ष 2005 में बेकारबांध तालाब के पीछे से दर्जनों परिवारों को हटाकर बारामूड़ी खटाल क्षेत्र में बसाया गया था। उस समय उन्हें अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था दी गई थी। इसके बाद धीरे-धीरे परिवारों ने यहां अपना आशियाना बना लिया और उनकी जिंदगी इसी इलाके से जुड़ गई। अब सरकारी जमीन की मापी और सीमांकन के बाद दोबारा विस्थापन की आशंका ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से यहां रहने के कारण उनके सामने भविष्य और आवास का सवाल खड़ा हो गया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बीच बारामूड़ी खटाल के लोगों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मुलाकात करेंगे। स्थानीय परिवार चाहते हैं कि सरकारी जमीन को लेकर प्रशासन अपना पक्ष स्पष्ट करे और वर्षों से यहां रह रहे परिवारों के भविष्य तथा पुनर्वास के सवाल पर भी विचार किया जाए। लोगों का कहना है कि उपायुक्त के सामने अपनी बात रखने के बाद ही वे आगे की रणनीति तय करेंगे। दूसरी ओर, अंचल अधिकारी रामप्रवेश राम ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सरकारी जमीन की पहचान और मापी कराई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि शहर में खटाल रखने की अनुमति नहीं है और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
डीआरएम ने टाटानगर स्टेशन पर किया जनसंवाद, यात्रियों से लिए सुझाव ,टाटानगर-हल्दीपोखर के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन
#
नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस की नजर, डीसी आलोक कुमार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश...
#
धनबाद जंक्शन पर डीआरएम का औचक निरीक्षण, यात्रियों से फीडबैक लेकर सुधार के दिए निर्देश..
#
अखिलेश प्रसाद सिंह का आह्वान 25 अक्टूबर को श्रीबाबू की जयंती समारोह में जुटेगा बिहार...
#
13 दिनों से लापता 13 वर्षीय आदित्य राज का सुराग नहीं परिवार ने लोगों से लगाई मदद की गुहार....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अधिवक्ताओं ने गया सिविल कोर्ट के पास सड़क जाम कर जताया विरोध, पुलिस पर परेशान करने का आरोप ...
#
आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा....
#
दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने आरा के पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
#
ट्रक चालक की हुई पिटाई, एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
#
लूटकांड में पकड़े गया एक नाबालिग युवक,स्टेशन लूट कांड का हुआ खुलासा